फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Relief: got the Vaccines for youth of Almora and Bageshwar

राहत : अल्मोड़ा और बागेश्वर को युवाओं के लिए मिले टीके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Relief: got the Vaccines for youth of Almora and Bageshwar
फाइल फोटो - फोटो : REUTERS
अल्मोड़ा/बागेश्वर। कई दिनों से अल्मोड़ा और बागेश्वर में 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण पर चला आ रहा संकट अब दूर होगा। दोनों जिलों में इस आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए सात-सात हजार डोजें पहुंच गई हैं। शुक्रवार को वैक्सीन की खेप पहुंचने के बाद जिले भर के सुदूर टीकाकरण केंद्रों को टीका भेजा गया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में पिछले कई दिनों से 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीके का संकट गहरा गया था। युवाओं के लिए शुरू में बने 17 केंद्रों में से टीके की कमी के बीच अधिकतर बंद पड़ गए थे। आलम यह है कि लगातार दो दिनों से युवाओं के लिए मात्र दो केंद्र संचालित हो रहे थे। एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि जिले में 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए कोविशील्ड की सात हजार डोज पहुंची है। अब शनिवार को 14 केंद्रों में एक हजार लोगों को टीका लग सकेगा। इधर शुक्रवार को अल्मोड़ा में मात्र रैमजे इंटर कॉलेज और होटल मैनेजमेंट संस्थान में ही युवाओं का टीकाकरण हो सका। वहीं 45 से अधिक उम्र के लोगों का नियमित टीकाकरण संचालित रहा।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले में 29 मई से युवाओं को टीके नहीं लगे हैं। इससे पहले भी दो दिन टीकों के अभाव में युवा वर्ग को टीके नहीं लग पाए थे। जिले में 18 से 44 वर्ष के बीच की उम्र के एक लाख 9933 लोगों का टीका लगाने का लक्ष्य है। अब तक केवल 14975 लोगों को टीके की पहली डोज लगी है। ीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि शुक्रवार को अल्मोड़ा से टीके की सात हजार डोज लाई गई है। यह टीके सात दिन चलेंगे। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए चार हजार डोज से अधिक टीके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed