{"_id":"3ee887553f37128b525696c3d6cd5fc2","slug":"released-from-prison-the-movement-reached-the-venue-dwarson-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटकर आंदोलनस्थल द्वारसों पहुंचे तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटकर आंदोलनस्थल द्वारसों पहुंचे तिवारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी अल्मोड़ा जेल से रिहा होने के बाद यहां डीडा द्वारसों पहुंचे। यहां पिछले 85 दिनों से नानीसार मुद्दे को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पहाड़ की जमीनें पूंजीपतियों के हाथों लुटाकर आंदोलनकारियों पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पहाड़ की शांत वादियों में बाउंसर रखकर ग्रामीणों को डराना ठीक नहीं है। श्री तिवारी और रेखा धस्माना सुबह अल्मोड़ा से यहां द्वारसों पहुंचे। यहां जनसंपर्क किया। आंदोलनकारियों ने दोनों का स्वागत किया।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि नानीसार ग्रामीणों की जमीन को सरकार ने पूंजीपतियों के हाथों लुटा दिया और विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। इस अवसर पर क्रांतिकारी जनवादी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीवन चंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन