फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rekha Arya did the virtual foundation for the oxygen plant

रेखा आर्य ने ऑक्सीजन प्लांट का किया वर्चुअल शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Rekha Arya did the virtual foundation for the oxygen plant
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जनपद प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री रेखा आर्या ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में विधायक निधि से बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्लांट बनने के बाद क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि विधायक निधि से सोमेश्वर अस्पताल में 75 लाख रुपये की धनराशि से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के कोरोना मरीजों का इलाज अब आसानी से हो सकेगा। उन्होंने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को जल्द से जल्द इस प्लांट का कार्य पूरा कर संचालित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सोमेश्वर अस्पताल के लिए 15 लाख रुपये की लागत से ट्रूनेट मशीन खरीदने की घोषणा की। डीएम नितिन सिंह भदौरिया को स्वास्थ्य केंद्र में अलग से कोविड वार्ड बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने जल्द ही वार्ड बनाने की बात कही। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सीडीओ नवनीत पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिहं, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, विद्या कर्नाटक, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, डॉ. सुधीर गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को निशुल्क बांटी जाएगी आयुष-64 : डॉ. हरक सिंह
अल्मोड़ा। प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार और सेवा भारती के सहयोग से बनाई गई आयुष-64 औषधि का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमितों को यह दवा निशुल्क बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद विभाग के निदेशक एमपी सिंह ने कहा कि सेवा भारती की ओर से वितरित की जा रही आयुष 64 को अगर खरीदने की भी जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से इसके बजट की व्यवस्था की जाएगी। अभी 148 आयुर्वेदिक अस्पतालों में अपग्रेड कर उनमें कोविड-19 के उपचार के लिए 10 बेड की व्यवस्था किए जाने का कार्य चल रहा है। प्रांत सेवा प्रमुख पवन सिंह ने बताया कि राज्य में दो लाख आयुष-64 बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सेवा भारती से जुड़े 200 से ज्यादा डॉक्टर टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़े है। कार्यक्रम में केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद रानीखेत से संयुक्त निदेशक डॉ. केएस नपलच्याल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विशन सिंह, प्रभारी केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद रानीखेत डॉ. गजेंद्र राव, जिला प्रचारक राकेश, असिस्टेंट कमांडेंट दीप पांडेय, जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल, नोडल डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. जितेंद्र पपनोई, डॉ. अभिलाषा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed