{"_id":"5f63a43b8ebc3eee071277a1","slug":"referred-two-pregnant-women-who-arrived-for-delivery-almora-news-hld397306266","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव को पहुंची फिर दो गर्भवती महिलाओं को किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव को पहुंची फिर दो गर्भवती महिलाओं को किया गया रेफर
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन और निश्चेतक के अवकाश पर रहने से महिला अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण बृहस्पतिवार शाम प्रसव के लिए पहुंची दो गर्भवती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया। रेफर पर परिजनों के आपत्ति जताने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस बुला ली। इसके बाद परिजनों को डॉक्टरों के अवकाश पर रहने का हवाला देते हुए उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया।
स्थानीय महिला अस्पताल में जिले के सुदूर क्षेत्रों के अलावा बागेश्वर जिले से भी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए लाया जाता है, लेकिन अस्पताल में कई बार प्रसव न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार शाम रानीखेत निवासी बबीता (28) पत्नी वीरेंद्र सिंह और बागेश्वर निवासी निर्मला देवी (21) पत्नी नरेंद्र दो गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया। इन दोनों का ऑपरेशन से प्रसव होना था, लेकिन अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन और निश्चेतक अवकाश पर थे। इस कारण अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो पाए। इस दौरान दोनों गर्भवती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया। इस पर परिजनों ने आपत्ति जताई, जिसके चलते अस्पताल प्रशासन ने पुलिस भी बुला ली, लेकिन परिजनों को डॉक्टरों के छुट्टी में होने का हवाला देकर हायर सेंटर भेज दिया गया। दोनों के परिजन उन्हें हायर सेंटर ले गए।
11 सामान्य प्रसव हुए पर ऑपरेशन न होने से परेशानी बढ़ी
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में सोमवार से अस्पताल के सर्जन अवकाश पर हैं। इसके चलते अस्पताल में सोमवार से ही ऑपरेशन ठप पड़े हैं। हालांकि अस्पताल में सामान्य प्रसव हो रहे हैं, लेकिन ऑपरेशन न होने से मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है। इधर दो दिनों से स्वास्थ्य संबंधित कारणों से निश्चेतक भी अवकाश पर हैं। सर्जन के अवकाश पर रहने के कारण ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार के बाद कुल 11 सामान्य प्रसव हुए हैं, जबकि ऑपरेशन एक भी नहीं हो सका है। अस्पताल में सिर्फ सामान्य प्रसव ही हो पा रहे हैं। ऑपरेशन न हो पाने से मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। इससे प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद