फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rebellion in the BJP

अजय भट्ट के घर से भाजपा के अंदर बगावत

Tue, 17 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 17 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rebellion in the BJP
elections - फोटो : DEMO PIC

रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की विधानसभा रानीखेत से भी भाजपा में बगावत उभर आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद नैनवाल ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। नैनवाल के इस कदम से भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही नुकसान हो सकता है। नैनवाल संघ से जुड़े हुए हैं। पूर्व में वह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं। पिछले दो साल से वह रानीखेत और भिकियासैंण ब्लॉक में नशा हटाओ, पलायन रोको और पहाड़ बचाओ अभियान चलाए हुए हैं।

विज्ञापन


नैनवाल के मुताबिक उनके साथ उनकी पत्नी भिकियासैंण की ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल, ज्येष्ठ प्रमुख बीडी छिम्बाल, कनिष्ठ प्रमुख दीवान सिंह नेगी, प्रधान संगठन के ब्लॉक महामंत्री दिनेश घुघत्याल, भाजपा मंडल महामंत्री नवीन जोशी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश बौड़ाई, भूपाल सिंह रौतेला, छात्र संघ अध्यक्ष चंदन नाथ, सरपंच संगठन के ब्लाक महामंत्री आनंद खाती, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करगेती, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, भाजपा न्याय पंचायत नौला के अध्यक्ष प्रधान हीरा सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष बालम सिंह सहित एक सौ लोगों ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। त्यागपत्र भाजपा प्रदेश कार्यालय को भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed