फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ready for the 2020 Olympic goal

2020 के ओलंपिक के लिए तैयार हो रहे लक्ष्य

Sat, 20 Aug 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 20 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
ready for the 2020 Olympic goal
बैडनिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन। - फोटो : अमर उजाला

नेशनल जूनियर बैडमिंटन चैंपियन और हाल ही में बैंकाक में हुई जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता अल्मोड़ा के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को 2020 में होने वाले ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने की संभावना वाले खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है।

विज्ञापन


ओलंपिक में पदक लाने की संभावना वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने वाली ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट संस्था ने 2011 में ही लक्ष्य का चयन कर लिया था और तब से वह प्रकाश पादुकोण एकेडमी बंगलूरू में प्रशिक्षण ले  रहे हैं। उन्हें 2020 में होने वाले ओलंपिक के लिए तैयार  किया जा रहा है। किसी भी खेल में ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट में चयनित होने वाले वह उत्तराखंड के अब तक के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


लक्ष्य सेन को बैडमिंटन विरासत में मिली है। उनके दादा स्व. सीएल सेन बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी थे और उन्होंने अल्मोड़ा में बैडमिंटन को आगे बढ़ाने के लिए काफी योगदान दिया। लक्ष्य के पिता डीके सेन भी राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोच हैं। लक्ष्य ने छह साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया। जब वह बहुत छोटे थे तभी से अपने खेल से लोगों का ध्यान आकर्षित करने लगे। 11 साल की उम्र में लक्ष्य ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जिससे देश के जाने माने बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजर उन पर गई। 2011 में लक्ष्य का चयन ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के लिए हो गया। इसमें चयनित होने वाले वह अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत की ओर से ओलंपिक में हिस्सा ले चुके अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने करीब आठ साल पहले ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट संस्था गठित की है। इसमें कई उद्योगपति भी शामिल हैं। यह संस्था देश भर से उन युवा खिलाड़ियों का चयन करके प्रशिक्षण देती है जिनमें ओलंपिक में मेडल लाने की क्षमता हो। चयन के बाद उन्हें ओलंपिक में पदक की दावेदारी के साथ कई साल तक ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग का सारा खर्चा ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट उठाती है। 

प्रकाश पादुकोण एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं।

16 वर्षीय लक्ष्य वर्तमान में बंगलूरू में रहकर ही राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। लक्ष्य 2015 के नेशनल चैंपियन हैं। जून में बैंकाक में हुई जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सिंगल्स में उन्होंने कांस्य पदक जीता। 2015 में पुणे में हुए सुशांत चिपलकट्टी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी वह सिंगल के चैंपियन रहे। अगले ओलपिंक खेल चार साल बाद होंगे और तब लक्ष्य सेन 20 साल के होंगे। यह माना जा रहा है कि तब तक वह कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखाकर अच्छा खासा अनुभव भी प्राप्त कर लेंगे। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी का कहना है कि लक्ष्य की प्रोग्रेस काफी शानदार चल रही है और 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों में वह भारत की ओर से पदक के प्रबल दावेदार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed