फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rawat hides against BJP government

रावत ने भाजपा सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Wed, 16 Jan 2019 10:53 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Wed, 16 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rawat hides against BJP government
पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चौखुटिया से म्यर मैत यात्रा की शुरुआत करते हुए भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भर दी है। इससे पहले चौखुटिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी भागेदारी की।

विज्ञापन


म्यर मैत यात्रा की शुरुआत करने के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तेवर काफी आक्रामक दिखे। इस दौरान उन्होंने एक ओर यात्रा के बहाने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की कोशिश की तो वहीं दूसरी ओर अपने संबोधन में भाजपा सरकार को ये संदेश भी दे दिया कि वे विकास कार्यों को लेकर चुप बैठने वाले नहीं हैं। कहा कि चौखुटिया में ही रामगंगा पर नदी विकास फंड के माध्यम से विकास कार्य शुरू किए थे वह भी ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि दूसरे चरण की यात्रा 21 जनवरी से होगी। 
यात्रा के दौरान उन्होंने चौखुटिया से लेकर गैरसैंण तक विभिन्न स्थानों पर वाहन रोककर जनसंपर्क भी किया। यात्रा के दौरान उन्होने कांग्रेस शासनकाल में रामगंगा पर बनाए गए तटबंध, मासी सड़क आदि विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह मेहरा और पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने उन्हें घुघुते की माला भेंट की तो पूर्व प्रमुख डॉ.एलएस मनराल ने आलू के गुटके और घुघुते परोसे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा और बैठक में पूर्व विधायक मदन बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, महेश वर्मा, गणेश कांडपाल, मोहन सिंह महरा, अमर सिंह रावत, दीपक नेगी, सुरेश जोशी, डॉ. एलएस मनराल, जीवन नेगी, विनोद कुमार, कैलाश पांडे, अशोक कुमार, गणेश अटवाल, ईश्वर कांडपाल, निर्मल मठपाल  सहित विभिन्न क्षेत्रों से कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed