फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rate list will be pasted in vegetable shops

Almora News: सब्जी की दुकानों में चस्पा होगी रेट लिस्ट

Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rate list will be pasted in vegetable shops
नगर में सब्जी की दुकानों का निरीक्षण करती पूर्ति विभाग और नगर पालिका की टीम। संवाद 
अल्मोड़ा। जिले में सब्जी की कीमत बढ़ गई है। इस पर मनमाने दामों ने लोगों को परेशान किया है। लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने हर सब्जी की दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश जारी किए हैं। इसकी जिम्मेदारी पूर्ति विभाग और नगर पालिका को सौंपी है। यदि व्यापारी ने रेट लिस्ट चस्पा नहीं की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इससे मनमाने दामों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

बीते कुछ समय से नगर सहित जिले भर में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। कई सब्जी विक्रेता सब्जी के मनमाने दाम ले रहे हैं। हर दस कदम की दूरी पर स्थित दुकान में एक सब्जी की अलग-अलग कीमत वसूली जा रही है। लोगों ने डीएम से शिकायत की थी। उन्होंने सब्जी की कीमतों को नियंत्रित और मनमाने दाम वसूलने वाले व्यापारियों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने हर सब्जी की दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा करने का निर्णय लिया। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अब हर व्यापारी को दुकान में रेट लिस्ट चस्पा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। रेट लिस्ट चस्पा करने के लिए पूर्ति विभाग और नगर पालिका की टीम सब्जी की दुकानों का निरीक्षण कर रही है। डीएसओ पीतांबर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को जिला पूर्ति विभाग ने नगर की बाजार का निरीक्षण कर दुकानों में सब्जियों के निर्धारित दरों की रेट लिस्ट चस्पा की है। उन्होंने ग्राहकों से भी जागरूकता दिखाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed