{"_id":"5babcdb2867a557f5d4c4444","slug":"ranit-k-sumit-s-selection-for-international-tennis-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता के लिए रानीखेत के सुमित का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता के लिए रानीखेत के सुमित का चयन
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय टेनिस के लिए चयनित रानीखेत के सुमित गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर नेशनल टेनिस फेडरेशन की विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता 12 अक्तूबर से चीन के शैनजेन में शुरू होगी। विश्व भर से वरिष्ठ खिलाड़ी इस प्रतियोगिता की एकल, युगल और मिश्रित युगल की प्रतिस्पर्धा में किस्मत आजमाएंगे। प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रानीखेत निवासी सुमित गोयल का भी चयन हुआ है।
सुमित गोयल कुमाऊं विश्वविद्यालय के लॉन टेनिस चैंपियन और कप्तान भी रह चुके हैं। वह इस प्रतियोगिता में 40 प्लस आयु वर्ग की एकल और युगल स्पर्धा में भाग लेंगे। युगल स्पर्धा में उनके जोड़ीदार अमृतसर के डॉ. राजेश सोढ़ी होंगे। सुमित ने बताया कि प्रतियोगिता 12 अक्तूबर को शुरू होगी और 17 अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता के लिए उत्तर भारत से चयनित 10 खिलाड़ियों का दस्ता 10 अक्तूबर को चीन के लिए रवाना होगा। उत्तर भारत से हिमाचल प्रदेश से दो, पंजाब से एक, उत्तर प्रदेश से दो, हरियाणा से दो और उत्तराखंड से एक खिलाड़ी शामिल है। टीम का नेतृत्व 55 प्लस आयु वर्ग के दिल्ली निवासी पवन जैन करेंगे। सुमित गोयल के चयन पर अल्मोड़ा जिला संघ के अध्यक्ष प्रभात मेहरा, कुविवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, विधायक करन माहरा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुंदर लाल गोयल, क्रिकेट कोच लियाकत अली आदि ने शुभकमानाएं दी हैं।