फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet to be built in municipality

चिलियानौला नगर पालिका को अस्तित्व में लाने की कोशिश शुरू

Fri, 12 May 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।  Updated Fri, 12 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet to be built in municipality
रानीखेत में बनेगी नगर पालिका - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। घोषित रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका को अस्तित्व में लाने की पहल शुरू हो गई है। चिलियानौला को नगर पालिका बनाकर रानीखेत कैंट की सिविल एरिया को उसमें शामिल करने की योजना है। इसी के तहत प्रशासन ने चिलियानौला में सातों वार्डों से जुड़े लोगों की बैठक बुलाकर विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे। तय हुआ कि भावी नगरपालिका में दो सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे, कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था होगी, साथ ही वार्डों को लिंक सड़कों से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


चिलियानौला में हुई बैठक में एसडीएम रजा अब्बास ने कहा कि चिलियानौला नगर पालिका में सात वार्ड बना दिए गए हैं। नगरपालिका शीघ्र अस्तित्व में आए इसके लिए शासन स्तर से प्रयास तेज हो रहे हैं। उन्होंने विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे। वार्ड के लोगों ने पथ प्रकाश, निकास नालियां, लिंक मार्ग बनाने, कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था करने, नगर पालिका के लिए प्रवेश द्वार का निर्माण करने, शुलभ शौचालय बनाने के प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों को प्रशासन शासन को भेजेगा।
विज्ञापन


दो साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नगरपालिका की घोषणा की थी। रानीखेत कैंट के अंतर्गत होने के कारण अब चिलियानौला को पहले नगर पालिका बनाया जाएगा। इसके बाद कैंट क्षेत्र के सिविल एरिया को चिलियानौला नगर पालिका में शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तहसीलदार सतीश बर्थवाल, बीडीसी सदस्य मदन कुवार्बी, उपराजस्व निरीक्षक आरएस टोलिया, पूर्व तहसीलदार दामोदर पांडे, प्रधान गोपाल आर्य, कवींद्र कुवार्बी, चिलियानौला बधाण संघर्ष समिति के राजेंद्र बिष्ट, कमलेश बोरा, पूरन जोशी, शंकर दत्त बुधोड़ी, विमला भगत, प्रताप कुवार्बी, ग्रामीण निर्माण विभाग के जेई सुधीर वर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed