फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Roadways Depo not in Good Condition

पटरी पर नहीं आ पा रही रानीखेत रोडवेज डिपो की व्यवस्थाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet Roadways Depo not in Good Condition
रानीखेत का रोडवेज डिपो कार्यालय। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड परिवहन निगम के रानीखेत डिपो की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पा रहीं हैं। हालांकि भवाली डिपो में विलय का मामला फिलहाल शांत है, लेकिन स्थानीय डिपो में चालकों, परिचालकों के अलावा तमाम आला अधिकारियों का अभाव बना हुआ है। यहां से 29 बसों का संचालन अन्य राज्यों के लिए भी होता है लेकिन चालक, परिचालकों की बेहद कमी है। इसके अलावा यहां ना तो स्थायी एआरएम हैं और ना ही स्टेशन इंचार्ज, जूनियर फोरमैन का पद भी खाली पड़ा हुआ है। डिपो के तमाम कार्य इससे प्रभावित हो रहे हैं। कार्यालय संबंधी कार्य निपटाने में तमाम दिक्कतें बनी हुई हैं। समस्या का यह सिलसिला पिछले पांच महीने से चल रहा है।
विज्ञापन

रानीखेत स्थित डिपो को पूर्व में जिले का सबसे बड़े डिपो का दर्जा हासिल था। यहां 65 बसों का भारी भरकम बेड़ा हुआ करता था और छोटे-छोटे स्टेशनों के लिए भी भरपूर वाहनों का संचालन होता था। राज्य बनने के बाद निरंतर डिपो की हालत बिगड़ती गई। 2022 में तो हालात यहां तक पहुंच गए कि डिपो का भवाली डिपो में विलय के शासनादेश तक हो गया। इसके बाद विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने परिवहन मंत्री से मुलाकात की और अन्य स्थानों से भी दबाव बना, फिलहाल यह मामला स्थगित कर दिया गया है। स्थानीय डिपो में अधिकारी और चालक, परिचालकों का बेहद अभाव है।
विज्ञापन

चालक के यहां 15, परिचालक के 10 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा महीनों से स्थायी एआरएम और स्टेशन इंचार्ज, वरिष्ठ लेखाकार के पद रिक्त हैं। जूनियर फोरमैन का पद भी रिक्त चल रहा है। रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश सदस्य मनोहर रावत ने कहा कि अधिकारी नहीं होने से बड़ी दिक्कतें हो रही हैं। यदि शीघ्र यहां अधिकारी, चालक, परिचालकों की नियुक्ति नहीं होती तो आंदोलन होगा। यहां से दिल्ली के लिए सात, देहरादून के लिए दो, लखनऊ के लिए एक तथा कर्णप्रयाग, बरेली-गोलूछिना के लिए एक एक बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्टाफ, चालक, परिचालकों की कमी अल्मोड़ा, रानीखेत सभी जगह है। हर महीने निगम मुख्यालय को स्टाफ से संबंधित तमाम सूचनाएं भेजी जाती हैं। आग की कार्रवाई मुख्यालय से ही होती है।-विजय तिवारी, प्रभारी एआरएम, रानीखेत डिपो।

-रानीखेत रोडवेज डिपो को उसका पुराना गौरव लौटाने के लिए प्रयासरत हूं। डिपो का विलय रुकवा दिया है। चालक, परिचालक और स्टाफ की कमी संबंधी ज्ञापन भी कर्मचारी नेताओं ने दिया है। इसे फिर से परिवहन मंत्री के सम्मुख रखूंगा।-डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed