फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Hospital got temporary physician after two and a half years

ढाई साल बाद रानीखेत अस्पताल को मिला अस्थायी फिजिशियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet Hospital got temporary physician after two and a half years
रानीखेत अस्पताल में मरीज देखते अल्मोड़ा से पहुंचे फिजिशियन डा. टाकुली। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल में ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार अस्थायी तौर पर फिजिशियन की नियुक्ति हो गई है। अल्मोड़ा के फिजिशियन को हफ्ते में दो दिन के लिए यहां संबद्ध किया गया है। फिजिशियन ने शुक्रवार से सेवा देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि फिजिशियन की नियुक्ति सहित तमाम समस्याओं को लेकर विधायक करन माहरा और ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में कांग्रेस ने आठ दिन तक आंदोलन भी किया था। स्वास्थ्य सचिव ने व्यवस्था बनाने का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया। अप्रैल में फिजिशियन की स्थायी नियुक्ति होने की उम्मीद है। फिलहाल अल्मोड़ा से पहुंचे फिजिशियन डॉ. पीएस टाकुली ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला, वह शनिवार को भी यहीं बैठेंगे। इससे पहले नए फिजिशियन के यहां पहुंचने पर सीएमएस डॉ. केके पांडेय के नेतृत्व में सभी चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया। विधायक माहरा और ब्लॉक प्रमुख रावत ने स्वास्थ्य सचिव का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed