फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Gets Petrol Tanker after three Days

तीन दिन बाद पहुंचा टैंकर, पेट्रोल पंप पर टूट पड़े वाहन चालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ranikhet Gets Petrol Tanker after three Days
रानीखेत पेट्रोल पंप पर तेल भराने टूट पड़े लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अतिवृष्टि के तीन दिन बाद रानीखेत में पेट्रोल, डीजल का टैंकर पहुंचते ही वाहन चालक तेल भराने के लिए पंप पर टूट पड़े। हालांकि तेल पर्याप्त मात्रा में है लेकिन वाहन चालक आपदा की आशंका के चलते आपाधापी में दिखे।
विज्ञापन

रानीखेत में तीन साल पहले तक दो पेट्रोल पंप थे। एक गांधी चौक पर दूसरा केमू स्टेशन पर लेकिन स्वामित्व मामले के लिए गांधी चौक वाला पेट्रोल पंप बंद हो चुका है। अब सारा दबाव केमू स्टेशन वाले पंप पर है। हालांकि ताड़ीखेत और मजखाली में दो पेट्रोल पंप निर्माणाधीन हैं। ये दो पंप खुलेंगे तो रानीखेत में दबाव काफी कम हो जाएगा। इधर, रविवार की शाम बारिश के बाद सड़कें बंद हो गई, वाहनों की हल्द्वानी से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी। तीन दिन से वाहन नहीं पहुंचा और पेट्रोल, डीजल पर समाप्ति का बोर्ड टंग गया था। शुक्रवार की सुबह टैंकर पहुंचते ही वाहन चालक पंप पर एकत्रित हो गए। कोई डिब्बे तो कोई बोतल लेकर वहां पहुंच गया। इधर, पेट्रोल पंप स्वामी चितरंजन मंगोली का कहना है कि चार टैंकर पेट्रोल डीजल उपलब्ध है। उन्होंने लोगों को समझाया कि आपाधापी ठीक नहीं है। बताया कि भविष्य में भी सप्लाई में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन

तीन पंपों में पहुंचा पेट्रोल, दिक्कत बरकरार
अल्मोड़ा। शुक्रवार को कोसी समेत अल्मोड़ा के तीन पंपों में पेट्रोल उपलब्ध होने से लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन अब भी बाजार क्षेत्र में पेट्रोल नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। शनिवार को अन्य पंपों में भी पेट्रोल पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश से अल्मोड़ा में पेट्रोल का संकट भी गहरा गया था। विभिन्न स्थानों में पेट्रोल टैंकर फंसे रहे इससे बीते बृहस्पतिवार को शाम तक सभी पंपों में पेट्रोल समाप्त हो गया था। इधर, शहर फाटक के रास्ते आवागमन सुचारु होने के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम ही कोसी में पेट्रोल पहुंचा। शुक्रवार को कोसी और अल्मोड़ा के दो पंपों में पेट्रोल पहुंचा जिससे राहत मिली। इस बीच पंपों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मुख्य बाजार के एक पंप में डीजल पहुंचा, लेकिन पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने से दिक्कतें बढ़ी। पंप संचालकों ने बताया कि अब शनिवार को तीन पंपों में पेट्रोल पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद पेट्रोल का संकट दूर हो सकेगा।

गरुड़ में चार दिन से पेट्रोल पंप सूखे
बागेश्वर/गरुड़। बागेश्वर और गरुड़ में पेट्रोल का संकट बना हुआ है। गरुड़ तहसील क्षेत्र के एकमात्र पेट्रोल पंप बैजनाथ में चार दिन से डीजल और पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। डीजल न मिलने से अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। पेट्रोल पंप स्वामी के अनुसार हल्द्वानी से एक टैंकर रवाना हुआ था। भवाली-अल्मोड़ा-कौसानी मोटर मार्ग अवरुद्ध होने से टैंकर गरुड़ नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed