फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Demands Development

कितने चुनाव आए और गए पर्यटन नगरी का नहीं हो सका पर्यटन विकास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet Demands Development
पर्यटन नगरी रानीखेत का विहंगम दृश्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। न जाने कितने चुनाव आए और गए लेकिन रानीखेत क्षेत्र का आज तक पर्यटन विकास नहीं हो सका है। मनोरंजन स्थलों का विकास नहीं होने के कारण ब्रिटिशकालीन पर्यटन नगरी रानीखेत में पर्यटन गतिविधियां कम हो रही हैं। जिला प्रशासन की पहल के बावजूद यहां नए पर्यटक स्थल विकसित नहीं किए जा सके। यही कारण है कि पर्यटक बाहर ही बाहर यहां का प्राकृतिक सौंदर्य निहारकर कौसानी या नैनीताल लौट जाते हैं। यह यह हाल तब हैं जब कैंट क्षेत्र में भी विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार की तरफ से धन आवंटित होने लगा है।
विज्ञापन

अंग्रेज हुक्मरानों ने 1869 में यहां छावनी स्थापित की थी। इसके बाद धीरे-धीरे यहां बसासत शुरू हुई। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण होने के कारण रानीखेत में पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ी। धीरे-धीरे यह नगरी पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात हो गई। साल भर यहां देसी और विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। प्रख्यात उद्यान गार्डन और एशिया में दूसरे नंबर पर स्थापित प्रख्यात गोल्फ मैदान यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। गोल्फ मैदान से सनसेट के विहंगम दृश्य देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यहां झूला देवी मंदिर, कालिका मंदिर, विनसर महादेव मंदिर भी सैलानियों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा हो या विधानसभा के हर चुनाव में पर्यटन विकास का मुद्दा उठता है, इसके बावजूद यहां पर्यटन के क्षेत्र में सरकार की तरफ से कुछ भी नहीं किया गया है। छावनी परिषद की तरफ से जरूर रानीझील और कुछ पार्क स्थापित किए गए, लेकिन यह भी अब सैलानियों को आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। होटल एसोसिएशन के जगदीश अग्रवाल का कहना है कि मनोरंजन स्थलों के अभाव में अब पर्यटक यहां रुकना नहीं चाहता। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रानीखेत के लोगों से नए मनोरंजन स्थल विकसित करने के लिए पूर्व में प्रस्ताव भी मांगे थे। उनका कहना है कि इसे जिला प्लान में रखा जाएगा लेकिन प्रस्ताव भी नहीं भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर हो सकते हैं नए मनोरंजन स्थल विकसित
-सनसेट प्वाइंट के लिए चौबटिया का सात पत्थर क्षेत्र और कुंपूर लालकुर्ती
-मालरोड में व्यू प्वाइंट
-हाइडिल कालोनी से चौबटिया तक ट्रेकिंग रूट
- पिलखोली झूला देवी गेट से आगे ट्रेकिंग रूट, एडवेंचर साहसिक गतिविधियां
- चौबटिया के कुनेलाखेत से पैराग्लाडिंग
- चौबटिया में रोपवे
-दलमोटी के जंगल सफारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed