{"_id":"5915efc54f1c1bf207851270","slug":"ranikhet-daughter-becomes-mayor-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा की नीमा भगत बनी पूर्वी दिल्ली की मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा की नीमा भगत बनी पूर्वी दिल्ली की मेयर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 12 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत की बेटी बनी दिल्ली की मेयर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रानीखेत के निकट सोनी गांव निवासी नीमा भगत पूर्वी दिल्ली की मेयर चुन ली गई हैं। नीमा ने अल्मोड़ा के पल्टन बाजार में किराए में रहकर कई साल पढ़ाई की। उन्होंने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से एमए किया। स्व. माधवानंद उपाध्याय की पुत्री और मूलरूप से रानीखेत के सोनी गांव निवासी नीमा भगत का अल्मोड़ा से गहरा नाता रहा है। एसएसजे परिसर से एमए करने के बाद उनका विवाह हुआ और शादी के बाद वह दिल्ली चली गईं।
विज्ञापन
दिल्ली में जाने के बाद वह भाजपा से जुड़ गईं। वह दूसरी बार गीता कालोनी से सभासद चुनी गई हैं। इसके बाद वह मेयर चुन ली गई हैं। नीमा भगत की माता देवकी उपाध्याय राज्य आंदोलनकारी रही हैं। उन्होंने नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन में सक्रियता से हिस्सा लिया था। नीमा के पूर्वी दिल्ली की मेयर बनने पर नगर वासियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि नीमा कॉलेज के दिनों में नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन में भी सक्रिय रहीं। पीसी तिवारी के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा, शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर आदि ने भी उनके मेयर बनने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन