फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Cricketers And Mehra Sports Wins Match

रानीखेत क्रिकेटर्स और मेहरा स्पोर्ट्स ने जीते क्रिकेट के लीग मुकाबले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet Cricketers And Mehra Sports Wins Match
अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से अंडर 19 जिला स्तरीय क्रिकेट लीग शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में रानीखेत क्रिकटर्स ने अल्मोड़ा क्रिकेट अकादमी को 186 रनों से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में रानीखेत क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 289 रन बनाये। अर्पित रेकवाल ने 34 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली और साथ में चिराग नेगी ने 54 और ईशान पाठक ने 47 रन का योगदान दिया। अल्मोड़ा क्रिकेट अकादमी के लिए मलय चौधरी ने तीन तथा अनुज दुर्गापाल और कृष्णा कनवाल ने दो-दो विकेट लिए। 290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा की टीम 103 रनों पर ढेर हो गई। मनमोहन ने 30 और मलय चौधरी ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाए। रानीखेत क्रिकेटर्स के दीपक रौतेला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। वरिष्ठ व्यवसायी गोविंद बिष्ट और संरक्षक अनिल गोयल ने पहले मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में रानीखेत क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 21.4 ओवरो में 102 रनों पर पूरी टीम सिमट गई। निखिल बिष्ट ने 27, नकुल अधिकारी ने 22 रन बनाए। मेहरा स्पोर्ट्स के सूरज मेहरा ने तीन विकेट लिए। जवाब में मेहरा स्पोर्ट्स ने 16.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सूरज मेहरा ने 52 रन बनाए। यहां क्रिकेट एसोसिएशन आफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, उप सचिव धीरज वर्मा, संरक्षक संजय मेहरा सदस्य संजय बिष्ट आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed