फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Cantonment Board Meeting

छावनी बोर्ड रानीखेत की बैठक

Sat, 23 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 23 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ranikhet Cantonment Board Meeting
छावनी बोर्ड रानीखेत की बैठक - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। ब्रिटिशकालीन इमारतें और कई सड़कें आज भी जस की तस हैं। उसी गुणवत्ता के साथ वर्तमान में भी विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यह बात कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर अतेश चहार ने छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में कही।

विज्ञापन


तय हुआ कि छावनी क्षेत्र में जीर्ण-शीर्ण भवनों की मरम्मत के प्रयास भी होंगे। बैठक में दाखिल खारिज के मामलों का भी निस्तारण किया गया। बोर्ड अध्यक्ष कमांडेंट ब्रिगेडियर अतेश चहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं का प्रमुखता से उठाया। 
विज्ञापन


नगर में घूम रहे लावारिस कुत्तों और जानवरों की समस्या भी बोर्ड के सम्मुख रखी गई। कहा कि लावारिस जानवरों ने पर्यटन नगरी की साख पर बट्टा लगा दिया है। इस संबंध में सार्थक कार्रवाई करने की मांग की गई। बैठक में आगामी सत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बोर्ड अध्यक्ष ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। कई कर्मचारियों के एसीपी और लोगों के दाखिल खारिज के मामले भी निस्तारित किए गए। बैठक में उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद भुवन आर्य, संजय पंत, सुकृत शाह, विंदु रौतेला, विनोद कुमार, अर्चना पाठक, सचिव सीईओ एनवीएन रेड्डी, एडम कमांडेंट कर्नल सुभ्रांश श्रीवास्तव और कर्नल एसएस जमवाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।


छावनी परिषद के सीईओ एनवीएन रेड्डी ने बताया कि कैंट के अंतर्गत संपत्ति हस्तांतरण संबंधी तमाम जानकारियां कैंट बोर्ड की वेबसाइट और सूचना पट पर आम जनता के लिए चस्पा करा दी गई है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed