{"_id":"5f50ed0e8ebc3e539a7e6b3d","slug":"ranikhet-badrinath-highway-closed-since-22-days-almora-news-hld3955952115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत बद्रीनाथ हाईवे पिछले बारह दिन से पड़ा है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत बद्रीनाथ हाईवे पिछले बारह दिन से पड़ा है बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। पिछले 12 अगस्त को हुई बारिश के बाद रानीखेत बदरीनाथ हाईवे तल्ला सल्ट के पनुवाद्योखन के पास चरीधार की पहाड़ी दरकने से बीस मीटर ध्वस्त गया है। जिससे इस मार्ग पर 22 दिन से यातायात अवरुद्ध है। वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा जा रहा है। वाहन रामनगर के चिमटाखान हरड़ा होते हुए रानीखेत और अन्य क्षेत्रों को जा रहे हैं।
बारह अगस्त को हुई भारी बारिश से रानीखेत बदरीनाथ हाईवे पर तल्ला सल्ट के पनुवाद्योखन के पास चरीधार की पहाड़ी फिर दरक गई। पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर और मलबा आने से एनएच का करीब बीस मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। तब से मार्ग पर यातायात बंद है। मार्ग बंद होने से मोहान से चरीक्यारी तक के करीब दर्जनभर गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों को दस से पंद्रह किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रहीे है। वहीं बाजार से पैदल ही जरूरत का सामान ले जाना पड़ रहा है।
लोनिवि ने मार्ग की मरम्मत के लिए पोकलैंड और जेसीबी मशीन लगाई है जिस स्थान पर सड़क टूट चुकी है उसके ऊपरी हिस्से की पहाड़ी को काटकर सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता सतनाम सिंह ने बताया कि मार्ग के सुधारकीरण का कार्य जारी है। आशा है कि दस सितंबर तक मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।