{"_id":"5ba68377867a55013856a669","slug":"rampage-on-the-protesters-stopped-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के जुलूस को रोकने पर हंगामा, नोकझोंक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के जुलूस को रोकने पर हंगामा, नोकझोंक हुई
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट गेट के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के आसपास के गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क से जुलूस निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने जुलूस को अंदर जाने से रोक दिया, जिससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोक हुई। इससे गुस्साए ग्रामीण कलक्ट्रेट गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद ग्रामीणों की अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया से वार्ता हुई। वार्ता के बाद ग्रामीण वहां से लौटकर पुन: चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसके बाद उप जिला अधिकारी विवेक राय चौघानपाटा पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ग्रामीणों को मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जुलूस और प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष योगी सुंदर नाथ, अंबी राम, केपी जोशी, घनश्याम गुरुरानी, मीरा देवी, रिंकू आर्या, रंजना टम्टा, सावित्री देवी, हर्ष कनवाल, चंदन रावत, मुकेश जोशी, गिरीश जोशी, निर्मला भट्ट, नीता थापा, निर्मला गुणवंत, पूनम देवी, देवी दत्त, धन सिंह, ईश्वरी दत्त, पार्वती देवी, आनंदी देवी, नंदी देवी, तुलसी देवी, नंदी देवी, हंसी देवी, मुकेश लोहनी आदि शामिल थे।