फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramlila Mahotsav concludes with Ram Rajyabhishek

राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव संपन्न

Fri, 02 Nov 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 02 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ramlila Mahotsav concludes with Ram Rajyabhishek
धौलछीना में आयोजित रामलीला के दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्र्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
राम राज्याभिषेक और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धौलछीना में 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। देर रात तक चली रामलीला में राजतिलक के बाद रंगारंग सांस्कृतिक संध्या को देखने दूर दराज से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने रामलीला में अभिनय कर रहे कलाकारों को पुरस्कार भी बांटे।  
विज्ञापन


   रामलीला के अंतिम दिन राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के अयोध्या लौट आने के दृश्य का भव्य मंचन हुआ। राम राज्याभिषेक के बाद प्रसाद वितरण किया गया और इसी के साथ रामलीला का समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने रामलीला को भारतीय संस्कृति का अटूट हिस्सा बताते हुए इस प्रकार के आयोजनों में युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने अगले साल अल्मोड़ा महोत्सव के कार्यक्रम धौलछीना में भी आयोजित कराने की बात कही। इससे पूर्व जिलाधिकारी के पहली बार धौलछीना पहुंचने पर रामलीला कमेटी और व्यापार मंडल की ओर से उनका स्वागत किया गया। कमेटी अध्यक्ष खड़क सिंह महरा और व्यवस्थापक दरबान सिंह रावत ने जिलाधिकारी का आभार जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। नव हिमालयन लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने ओ नंदा-सुनंदा तू दैण है जाए, संध्या झूली रै, अल्मोड़ा बजार हुड़की बाजी रै छम आदि गीतों पर नृत्य किया। लोक गायक दीवान कनवाल ने कस भिड़े कुनई पंडित जी कस करौ छ ब्या गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। युवा गायिका शैलजा ने मै इजा बाज्यू की लाडली, म्यार दयोरा मोहना, दे दे मेरी झुम्क्याली दाथुली गीतों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रौतेला रहे। संचालन डॉ. कैलाश डोलिया और उमेद मनराल ने किया।  बृहस्पतिवार को तिलपात्र, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed