फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramleela in Suburban areas in Almora

.....जनक बतला जल्दी यह शिव धनु किसने तोड़ा है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ramleela in Suburban areas in Almora
पनुवानौला की रामलीला में शिव धनुष तोड़ते भगवान राम। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पनुवानौला में चल रही रामलीला मंचन के तीसरे दिन का शुभारंभ जनक दरबार से हुआ। इसके बाद धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। राम की भूमिका में पंकज गैड़ा, लक्ष्मण का कुणाल राणा, सीता ऋषभ शाह, भरत सुमित सुयाल, शत्रुघन कमल जोशी, रावण हेमंत शाह, जनक कुंदन गैड़ा, सुनैना अर्जुन बनौला, परशुराम के पात्र का अभिनय मनीष नेगी ने किया। लीला में बलवंत गैड़ा, रमेश बिष्ट और बिशन सिंह बगडवाल प्रतिदिन पात्रों का मेकअप कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्याभिषेक के साथ सोमेश्वर में लीला का समापन
सोमेश्वर। महादेव रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। सोमवार को यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार रात श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। कमेटी के अध्यक्ष भूपाल बोरा ने सहयोग के लिए क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

द्वाराहाट में हुआ भरत मिलाप
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आदर्श रामलीला कमेटी विजय चौक की रामलीला में पांचवें दिन केवट राम संवाद, सुमंत का वापस लौटना, दशरथ मरण, भरत-मिलाप आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। सुमंत का किरदार महेश त्रिपाठी और केवट का प्रधान योगेश भट्ट ने निभाया। बचीराम ने हारमोनियम पर तथा हेमचंद्र ने तबले पर संगत दी। वहीं, वीरेंद्र सिंह रौतेला ने लाइटों की शानदार सजावट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed