फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramleela in Baarechcheena

अवध में आई बहार श्री राम जी आए लक्ष्मण जी आए सीता जी आई निहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ramleela in Baarechcheena
अल्मोड़ा के बाड़ेछीना में आयोजित रामलीला में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रामलीला कमेटी बाड़ेछीना की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज बाड़ेछीना परिसर में आयोजित रामलीला में 10वें दिन रावण-मंदोदरी संवाद, रावण वध, भरत मिलाप, सीता की अग्नि परीक्षा आदि प्रसंग मंचित हुए। प्रभु श्री राम के अयोध्या वापसी, श्री राम राज्याभिषेक किया गया।
विज्ञापन

श्री राम के अयोध्या लौटने पर प्रजा ने खुशियां मनाईं। अवध में आई बहार, श्री राम जी आए, लक्ष्मण जी आए, सीता जी आई निहाल.. चौपाई गाकर श्री राम के अवध लौटने पर अयोध्या वासी खुशी में झूम उठे। हिमालयन लोक कला केंद्र के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने लोगों से रामलीला के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। निर्देशन हेम तिवारी ने किया। उन्होंने रामलीला में सहयोग के लिए सभी लोगों का आभार जताया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कमल बिष्ट, उमेद गैड़ा, खष्टी दत्त जोशी, दान सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, जीवन जोशी, डौली जोशी, नीमा जोशी, दीपक बिष्ट, गिरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरमघर की रामलीला में लंका दहन
धरमघर/बागेश्वर। धरमघर की रामलीला में आठवीं रात सोमवार को बाली वध, लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। सीता हरण के बाद राम, लक्ष्मण सीता माता की खोज करते हुए शबरी के आश्रम में पहुंचते हैं। शबरी ऋष्यमूक पर्वत में सुग्रीव से मित्रता करने की सलाह देतीं हैं। भगवान राम और लक्ष्मण को ऋष्यमूक पर्वत की ओर आते देख सुग्रीव चिंतित हो बैठते हैं।
आगंतुक का पता लगाने को हनुमान जी को भेजते हैं। हनुमान ब्राह्मण वेश में जाते हैं। भगवान राम को पहचान जाते हैं। ऋष्यमूक पर्वत ले आते हैं। बाली बध के बाद हनुमान जी को सीता माता की खोज के लिए भेजा जाता है। हनुमान लंका जला डालते हैं। हनुमान की भूमिका धीरज महर, सुग्रीव संजय पाठक, बाली की भूमिका हेम पाठक ने निभाई। एसआई गोपाल राम टम्टा मुख्य अतिथि थे।
कड़ाके की ठंड में भी देर रात तक रामलीला देख रहीं महिलाएं
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती उणी गांव में भी रामलीला शुरू हो गई है। यहां राम जन्म आदि दृश्यों का भावपूर्ण मंचन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी ने कहा कि रामलीला के माध्यम से समाज में सौहार्द कायम होता है और भाईचारा बढ़ता है। रामलीला कमेटी के प्रयासों की सराहना कर उन्होंने हरसंभव सहयोग का भी आश्वासन दिया। रामलीला देखने के लिए वहां दूरदराज के गांवों से लोग पहुंचे थे। कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों में महिलाओं की संख्या अधिक रही।
बंतोली की रामलीला में हुआ मेघनाद का वध
गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई के बंतोली में रामलीला मंचन में मेघनाद का वध हुआ। रामलीला मंचन के दौरान स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। मेघनाद वध का मंचन देखने दूरदराज से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मंचन के दौरान स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मंचन के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने राम भक्तों को भगवान राम के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा।

उन्होंने रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। कमेटी को हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया। मंचन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, कृष्णा पांडे, कैलाश बरोलिया, चंद्रशेखर कांडपाल, मदन कांडपाल, संजू कांडपाल, हरीश कांडपाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed