{"_id":"691b6166c7771703140ffe8c","slug":"rama-killed-ravana-and-handed-over-lanka-to-vibhishana-almora-news-c-232-1-ha11012-136564-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राम ने रावण का वध कर विभीषण को सौंपी लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राम ने रावण का वध कर विभीषण को सौंपी लंका
Mon, 17 Nov 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्याल्दे(अल्मोड़ा) । रामलीला कमेटी और व्यापार मंडल स्याल्दे की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राम ने रावण और उसके दूतों का वध किया, जिसमें कुंभकर्ण वध शामिल था। इसके बाद श्री राम ने विभीषण को लंका का राज सौंपा।
अयोध्या लौटते समय श्री राम, पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण, हनुमान और पूरी वानर सेना के साथ नगर वासियों ने उनका हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत किया और श्रीराम का राज्याभिषेक किया। राम की भूमिका हरीश चंद, लक्ष्मण की भूमिका दीपांशु चतुर्वेदी, सीता की भूमिका पियूष, रावण की भूमिका इंदर कत्यूरा और अंगद की भूमिका दीपक चतुर्वेदी ने निभाई। रामलीला का निर्देशन चंदन मनराल ने किया। मुख्य अतिथि में पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र जीना के पुत्र प्रतीक जीना और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, टी-बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा ,मोहन सिंह मनराल, प्रेमगिरी गोस्वामी, खुशाल सिंह बिष्ट, चंदन राम, राजकुमार अग्रवाल, रमेश सिंह, नंदन सिंह, नरेश चंद्र और रणजीत महरा सहित कई लोग मौजूद रहे।