{"_id":"64f782156c0ba7336e0c84a4","slug":"ram-barat-in-ranikhet-almora-news-c-232-1-shld1003-2628-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धूमधाम से निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धूमधाम से निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बरात
Wed, 06 Sep 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम गाड़ी के शिव मंदिर में मार्कंडेय पुराण कथा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कथा व्यास ज्योत्सना पांडे ने राम के जन्म और विवाह की कथा का बखान किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान राम बरात का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े। राम और सीता के एक-दूरसे को जयमाला पहनाते ही लोगों ने जयकारे लगाए जिनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यजमान आनंद गिरी ने लोगों ने इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
अल्मोड़ा में घर-घर बंटेगी सुंदरकांड की पुस्तक
अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक संस्कृति और सनातन के प्रचार-प्रसार के लिए घर-घर तक सुंदरकांड की पुस्तक पहुंचाएंगे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि मंगलवार को 51000 पुस्तकों के साथ इसका शुभारंभ किया गया है। अल्मोड़ा के बाद प्रदेश के हर घर में सुंदरकांड की पुस्तक पहुंचाने का उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और सनातन से युवाओं को जोड़ने की सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इससे युवा नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर देश और प्रदेश की तरक्की में भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि रामलीला के आयोजन में भी सुंदरकांड की पुस्तक बांटी जाएगी। उन्होंने बताया कि कर्नाटक खोला रामलीला मंच में रक्षाबंधन पर्व से रामलीला की तालीम शुरू हो गई है। रामलीला के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शित करने वाले युवाओं को कमेटी मंच देगी। इस मौके पर देवेंद्र कर्नाटक, रमेश जोशी, हंसा दत्त कर्नाटक, राकेश सिंह बिष्ट, हेम जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।