{"_id":"5bd209cdbdec2204de740498","slug":"ram-barat-and-dasharatha-kaikei-dialogue-are-the-centers-of-attraction","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम बारात और दशरथ-कैकेयी संवाद रहा आकर्षण के केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम बारात और दशरथ-कैकेयी संवाद रहा आकर्षण के केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मासी में दिन में हो रही रामलीला में राम, लक्ष्मण व विश्वामित्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला कमेटी धौलछीना में चौथे दिन की रामलीला में राम बारात और अयोध्या में राम राज्याभिषेक की घोषणा के साथ मंथरा-कैकेयी संवाद का मंचन हुआ। इसके अलावा कैकेयी-दशरथ संवाद, राम वनवास दृश्य का मंचन हुआ।
राम बारात और दशरथ कैकेयी संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। राम की भूमिका जय बोरा, लक्ष्मण की सूरज महरा ने, भरत की नरेंद्र मलवाल ने, शत्रुघ्न की भूमिका दिव्यांस रावत ने, दशरथ की भूमिका प्रकाश वर्मा, कैकेयी की प्रशांत रावत और मंथरा पात्र का अभिनय गोविन्द बोरा ने निभाया। चौथे दिन की रामलीला में मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी पत्रकार नवीन बिष्ट, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्व व्यवसायी चिरंजीलाल वर्मा रहे। संचालन डॉ. कैलाश डोलिया ने किया।
मासी में मारी गई ताड़का
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मासी में दिन में हो रही रामलीला के दूसरे दिन ताड़का और मारीच, सुबाहु वध आदि का मंचन हुआ। राम-लक्ष्मण और सीता की भूमिका में बालिकाओं ने अपने अभिनय से समा बांध दिया। राम की भूमिका में दीपिका देवतला, लक्ष्मण श्रद्धा मासीवाल, सीता कविता फुलोरिया, ताड़का हेम उपाध्याय, विश्वामित्र हीराबल्लभ देवतला, मारीच चंदन चौहान, सुबाहु हेम देवतला बने थे। इससे पहले मुख्य अतिथि केएमवीएन के सेवानिवृत्त सचिव अनिल आर्या ने दूसरे दिन की लीला का शुभारंभ किया। अध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट आदि ने स्वागत किया। संचालन गोपाल मासीवाल और चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने किया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि मासी में करीब दस साल बाद रामलीला शुरू हुई है।
इधर चांदीखेत में रात की रामलीला का उद्घाटन थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा और व्यवसायी धरमपाल सिंह ने किया। इससे पूर्व कमेटी के अध्यक्ष भोपालगिरी, प्रबंधक कुबेर सिंह कुमयां और हिम्मतगिरि आदि ने उनका स्वागत किया।