{"_id":"587fa8314f1c1b3403f00bc4","slug":"rally-to-be-aware-of-people-vote-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट के सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के समापन पर शिविरार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। समापन पर शिविरार्थियों ने हरड़ा क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया, साथ ही सफाई अभियान चलाकर रास्तों, नौलों, धारों की सफाई भी की।
इस मौके पर प्राचार्य डा. बीडी दानी ने कहा कि एनएसएस से जुड़ने पर छात्र-छात्राओं में समाज सेवा की भावना आती है। उन्होंने स्वयं सेवकों से नशे से दूर रह कर अच्छे समाज निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवक हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। वक्ताओं ने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को एनएसएस से जोडने पर जोर दिया।
स्वयं सेवकों ने लुहेडा, कोठलगांव, ताल क्षेत्र में रास्तों, नौलों, धारों की सफाई की। रैली निकाल कर लोगों को मतदान, साक्षरता, पल्स पोलियो, टीकाकरण आदि के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर एनएसएस शिविर प्रभारी अमित कुमार, प्रवीण पांडे, पूनम, हरीश कोटिया, पूरन सिंह, हरीश कड़ाकोटी, दिवान सिंह, देवी दत्त आदि मौजूद थे।