{"_id":"5c4b52bfbdec22737a36723a","slug":"rally-taken-out-and-voted-against-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल कर मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल कर मतदान के प्रति किया जागरूक
Fri, 25 Jan 2019 11:47 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी अल्मोड़ा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूली बच्चों, अधिकारियों, डायट प्रशिक्षुओं तथा स्थानीय लोगों ने नंदादेवी मंदिर से जीआईसी तक रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कई युवाओं को फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र दिए गए।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ रमा बिष्ट, डॉ. ललित मोहन जलाल, कमला लटवाल, राजेश बिष्ट को सम्मानित किया। एसडीएम विवेक राय ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रॉल लिजेंड सोसाइटी तथा कुमाऊं मोटर्स की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय, तहसीलदार खुशबू आर्या, डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद्र, डीईओ (बेसिक) राय साहब यादव, डायट प्राचार्य राजेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफौला, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम आदि मौजूद थे। संचालन विद्या कर्नाटक ने किया।
पुलिस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में एसएसपी पीएन मीणा समेत जिले के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने शपथ ली। जिले के थाना, चौकियों में भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उधर जीपी पंत पर्यावरण संस्थान में प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार यादव ने शपथ दिलाई । राजकीय बालिका इंटर कालेज दन्या में मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं के अलावा शिक्षिकाएं ने भी प्रतिभाग किया। छात्राओं ने रैली में मतदाता जागरूकता संबंधी नारे भी लगाए। इस दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता भी हुई। राजकीय इंटर कालेज बाड़ेछीना में भी कार्यक्रम हुए। भतरौंजखान में जीआईसी चौनलिया के छात्र-छात्राओं ने व्यायाम शिक्षक हरीश मनराल और सहायक शिक्षक राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व मतदाता जागरूकता रैली निकाली। एनवाईके के महिपाल जोशी, मोती लाल, संतोष तिवारी, महेश दुर्गापाल, शीला जोशी, भारती मेहरा आदि मौजूद थे। भिकियासैंण में मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों ने बाजार में जागरूकता रैली निकाली। जीआईसी मैदान से शुरू हुई रैली को एसडीएम अभय प्रतापसिंह ने रवाना किया। चौखुटिया में जीआईसी जौरासी के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य रवि शंकर कलौनी व संचालन बीरेंद्र बिष्ट ने किया। उधर विकास खंड के विभिन्न केंद्रों पर भी नए मतदाताओं के फार्म भरे गए।
विज्ञापन
पोस्टर में कविता, वादविवाद में मनीषा ने बाजी मारी
अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा की छात्राओं ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में कविता, दिव्या शाही, दिव्या कोरंगा, वाद-विवाद में मनीषा पांडे, गायत्री सिंह, दीपाली, स्वरचित कविता प्रतियोगिता में मनीषा पांडे, मनीषा बिष्ट, भावना क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। स्लोगन लेखन में रजनी गंगोला प्रथम, नेहा बिष्ट द्वितीय, रोशनी पैनवाल और बबीता जोशी तृतीय रहे। संचालन नम्रता देयाल ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एए हाशमी, संजय कुमार, धर्मेंद्र प्रकाश, मोनिका उपाध्याय, सचिन जोशी, रेखा, आशुतोष शरण सिन्हा, विजया वर्मा, दीपा महरा, अनीता आदि मौजूद थे। ब्यूरो