फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rally for blood donations made aware fired

जीआईसी नगरखान में शिक्षकों के कई पद खाली

Sun, 19 Jul 2015 02:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 19 Jul 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन

सरकार ने कई स्कूलों का उच्चीकरण तो कर दिया, लेकिन पहले से ही स्कूलों में  खाली चल रहे शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की। राजकीय इंटर कॉलेज नगरखान में शिक्षकों के कई पद खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज नगरखान में एलटी संवर्ग में विज्ञान और अर्थशास्त्र, भूगोल, भौतिक  विज्ञान प्रवक्ताओं के पद काफी लंबे समय से खाली चल रहे हैं। शिक्षकों के कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


 पूर्व में एलटी संवर्ग के शिक्षक खाली विषयों को पढ़ाते थे, लेकिन एलटी संवर्ग के चार शिक्षकों का स्थानांतरण हो गया। शिक्षकों के समायोजन और स्थानांतरण होने के कारण विद्यालय में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में अधिकांश कक्षा कक्षों की स्थिति काफी खराब है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है तथा बारिश का पानी कमरों में भर जाता है। कई कक्षा कक्ष तो टूटने की कगार पर हैं।


उन्होंने कहा कि शिक्षकों के खाली पद नहीं भरे गए तो शिक्षक अभिभावक संघ अभिभावकों को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष नवीन  चंद्र डालाकोटी, शिवराज सिंह बनौला, अर्जुन प्रसाद, नंदी देवी, रमेश कुमार आर्य, बसंत जोशी, दीवान राम आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed