{"_id":"068b02d2b2bb372a770aa0542e3304a8","slug":"rally-for-blood-donations-made-aware-fired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल रक्त दान के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल रक्त दान के लिए जागरूक किया
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 19 Jul 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन अल्मोड़ा ब्रांच की ओर से छात्र-छात्राओं और मिशन के सदस्यों ने नगर में रैली निकाल कर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
नंदादेवी मंदिर प्रांगण से निकली रैली लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार होते हुए आर्मी गेट पर पहुंच कर संपन्न हुई।
विज्ञापन
रैली में शामिल लोग रक्तदान महादान, रक्तदान जीवन दान आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। संत निरंकारी मिशन चमोली जोनल के इंचार्ज पीएस चौधरी ने बताया कि कल 19 जुलाई को नरसिंहबाड़ी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
विज्ञापन
रैली में संत निरंकारी मिशन चमोली जोनल के इंचार्ज पीएस चौधरी, केएस रैकुनी, दयाल सिंह, सुरेश पंत, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, राम प्रकाश, खजान मिश्रा, गिरीश धवन आदि शामिल थे।