फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rakshabandhan festival celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival celebrated with pomp
चिलियानौला में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा/बागेश्वर। भाई बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घ जीवन की कामना की। भाइयों ने बहनों को आजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। पंडितों ने यजमानों को रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने भाइयों समेत देशवासियों को कोरोना से बचाने की दुआ की। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

मंदिरों में पूजा अर्चना कर राखी बांधी गईं। पंडितों ने यजमानों को रक्षासूत्र बांधा। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से हुए उपाकर्म में नया जनेऊ धारण किया गया। मिठाई की दुकानों में काफी भीड़ रही। बहनों और भाईयों का एक दूसरे के घर आने जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था जो देर शाम तक चला। जिले के लमगड़ा, जैंती, सोमेश्वर, दन्यां, मौलेखाल, भिकियासैंण, भतरौंजखान आदि ग्रामीण इलाकों में भी रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन पर भी पुलिस परिवार के सदस्यों ने लोक फॉर वोकल का नारा देते हुए सुंदर राखियां बनाई। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट की ओर से रक्षाबंधन पर पुलिस परिवार की महिलाओं और बहनों को भाइयों के लिए राखी की डोर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। रानीखेत उपमंडल क्षेत्र में रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया गया। सुबह मंदिरों और घरों में पूूजा, अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बांध जीवनभर रक्षा का वचन मांगा। पर्व के लिए बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। द्वाराहाट में भी रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

बागेश्वर में भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की। भाइयों ने बहनों को आजीवन सुरक्षा का वचन दिया। राखी को लेकर बहनें भाइयों के घर गई। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनाए गए। सुख और शांति से पूरे जिले में त्योहार मनाया गया। अधिकांश लोगों ने घर पर ही प्रतिष्ठा कर जनेऊ धारण की। इसके अलावा जनेऊ पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर रक्षासूत्र बांधने का भी विधान है। पंडित और पुरोहितों ने यजमानों के घर जाकर उनके हाथ में रक्षासूत्र बांधा। यजमानों को घर, परिवार की खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद भी दिया। विश्व हिंदू परिषद, एकल विद्यालय समिति और महिला मंगल दल शामा, बड़ी पनियाली से जुड़ी महिलाओं ने शामा पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। एकल विद्यालय समिति की हेमा कोरंगा, महिला मंगल दल शामा की अध्यक्ष/एकल विद्यालय समिति की अध्यक्ष खष्टी कोरंगा, बड़ी पन्याली की महिला मंगल दल अध्यक्ष इंद्रा धर्मशक्तू आदि ने शामा पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को उपहार भेंट किए। इस दौरान राजेंद्र सिंह कोरंगा, भूपेंद्र सिंह कोरंगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फड़ व्यवसायियों ने अस्पताल में भर्ती बहन को दिए कपड़े
बागेश्वर। बागनाथ फड़ व्यवसायी समिति ने जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को राखियां बांधी। उनका मुंह मीठा कराया। बागनाथ फड़ व्यवसायी समिति के अध्यक्ष किशन राम के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचे फड़ व्यवसायियों ने मरीजों का हालचाल जाना, उन्हें राखी बांधी। समिति ने अस्पताल में भर्ती गरुड़ निवासी बालिका प्रियंका को नए वस्त्र प्रदान किए। मरीजों के तीमारदारों ने फड़ व्यवसायी समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में भीम कुमार, पूजा देवी, नंदन परिहार आदि शामिल थे। संवाद
पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया सुरक्षा का संकल्प
बागेश्वर। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने अपनी वाटिका के पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। देवकी लघु वाटिका में हर वर्ष की तरह रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाटिका के आसपास रहने वालों ने वाटिका में आकर पौधों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस मौके पर पंडित बसंत बल्लभ जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। पूजा के बाद वृक्ष पुरुष मलड़ा और परिवार के लोगों ने वाटिका के पौधों को रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान मलड़ा ने लोगों को भेंट स्वरूप पौधे प्रदान किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने की अपील की। कार्यक्रम में देवकी देवी, ममता देवी, प्रशांत मलड़ा, मनीषा देवी, करन, दीया आदि मौजूद रहे। संवाद
कनार्टक खोला में सामूहिक श्रावणी उपाकर्म हुआ
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन पर्व पर श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला की ओर से कनार्टक खोला में आयोजित सामूहिक श्रावणी उपाकर्म में लोगों ने नया जनेऊ धारण किया। प्रधान पुरोहित डॉ. गिरीश चंद्र जोशी ने अनुष्ठान कराया। इस मौके पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले सामूहिक रूप से जनेऊ और राखियों को प्रतिष्ठित किया जाता है। इसके बाद जनेऊ धारण किया जाता है। संवाद

राखी त्योहार को लेकर बुजुर्गों में भी रहा खासा उत्साह
अल्मोड़ा। रक्षा बंधन त्योहार को लेकर बुजुर्गों में भी काफी उत्साह रहा। नगर में पोखरखाली में रहने वाली 99 वर्षीय देवकी पंत के घर जाकर उनके भाई डीआरडीओ के पूर्व निदेशक मोहन चंद्र जोशी (89) ने राखी बंधवाई। हालांकि वृद्धावस्था के चलते देवकी पंत अब ज्यादा चल फिर नहीं सकती हैं। उनके भाई मोहन चंद्र जोशी करीब आठ किमी दूर ठाठ बंगला पपरसली से दोपहर डेढ़ बजे बहन के घर पोखरखाली पहुंचे और राखी बंधवाई। देवकी पंत ने बिस्तर पर लेटे-लेटे भाई को राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर देवकी पंत के 72 वर्षीय पुत्र सतीश पंत भी मौजूद रहे।

भैय्या मेरे राखी के बंधन को निभाना... रक्षाबंधन पर भाई की कलाई में राखी बांधती एक नन्हीं बहन।

भैय्या मेरे राखी के बंधन को निभाना... रक्षाबंधन पर भाई की कलाई में राखी बांधती एक नन्हीं बहन।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed