फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Raised demand to include Nukkad Sabha in municipality

Almora News: नुक्कड़ सभा कर पालिका में शामिल करने की उठाई मांग

Sat, 25 Mar 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to include Nukkad Sabha in municipality
केेमू स्टेशन रानीखेत में नगर पालिका को लेकर नुक्कड़ सभा करते लोग। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत छावनी के नागरिक क्षेत्र को पूर्व सृजित नगरपालिका चिलियानौला में शामिल करने की मांग के लिए संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन गांधी चौक पर नवें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने शनिवार को जन जागरूकता अभियान के तहत केमू स्टेशन पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से उन्हें पालिका में शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से छावनी नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका में सम्मिलित करने का प्रस्ताव अगली कैबिनेट में रखने का भरोसा दिए जाने के लिए उनका आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि नागरिकों की एकजुटता आंदोलन की सफलता तय करेगी इसलिए जरूरी है कि नगर के सभी लोगों को आंदोलन के घोषित कार्यक्रमों में सहभागिता करनी चाहिए।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, गिरीश भगत, कुमाऊं टैक्सी महासंघ के अध्यक्ष शंकर ठाकुर, दीप भगत, सीकेएस बिष्ट, दीपक गर्ग, राजेंद्र प्रसाद जोशी सहित नागरिक और नगर के तमाम व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed