फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rains Creates Havoc In Dhurafaat

बेमौसमी सब्जी बेल्ट धूराफाट क्षेत्र में आपदा कास्तकारों को दे गई गहरे जख्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rains Creates Havoc In Dhurafaat
चौगांव पट्टी में आपदा से ध्वस्त भवन की दीवार। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दैवी आपदा ने रानीखेत क्षेत्र के धूराफाट, चौगांव सहित तमाम स्थानों पर काश्तकारों को गहरे जख्म दिए हैं। बेमौसमी सब्जी पट्टी के रूप में मशहूर धूराफाट क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। भट, गहत, मोठ की दालें बरबाद हो गई हैं। जगह जगह खेत टूटने या जल भराव से सब्जियों को खासा नुकसान हुआ है। लखोरी मिर्च भी बरबाद हो गई है। काश्तकारों का कहना है कि पहले तो भाव नहीं मिले, अब रही सही कसर आपदा ने पूरी कर दी। चौगांव पट्टी में सड़क का पांच सौ मीटर हिस्सा आपदा की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम शुरू हुई बेमौसमी बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में खासा कहर बरपाया है। चौगांव पट्टी में मथुरा सिंह का भवन और शौचालय टूट गया, पीपल का बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया। खग्यार में गुरु गोरखनाथ की धूणी की चारों दीवारें क्षतिग्रस्त होने से अन्य भवनों को भी खतरा हो गया है। चंदन सिंह का खेत जगह जगह टूट गए। उधर, धूराफाट के टूनाकोट सेरा में किसानों की कई नाली उपजाऊ भूमि को आपदा लील गई। बगवान, विशालकोट, तल्ला मयूं, नौघर में भी काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक शासन प्रशासन के लोग भी गांव में नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

-हमारे धूराफाट क्षेत्र में किसानों के खेत बरबाद हो गए, हल्द्यानी गधेरे पर बनी पुलिया बह गई। सब्जियां, फल, सब्जियां सब तबाह हो चुकी हैं। जानवरों के लिए धास की समस्या खड़ी हो गई है। पहले तो सब्जियों के भाव नहीं मिले, अब आपदा ने कमी पूरी कर दी। प्रशासन के लोग अभी तक गांव नहीं पहुंचे।-प्रकाश करायत, किसान धूराफाट क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीवन में पहली बार इतनी बड़ी आपदा देखी है। चौगांव पट्टी में तमाम रास्ते ध्वस्त हो चुके हैं। कई मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। खेतों को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के संपर्क मार्ग तक नहीं बचे हैं। ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हो रहे हैं। शौचालय, गौशाला, आंगन सब कुछ टूट चुके हैं।-प्रकाश जोशी, खग्यार, चौगांव पट्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed