{"_id":"5b8983db42c792465326a7d3","slug":"rain-has-opened-the-quality-poles-of-adb-construction-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने खोली एडीबी के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात ने खोली एडीबी के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ीवार धंसने के कारण इस तरह से धंस रही दूनागिरि सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट-दूनागिरि मोटर मार्ग में एडीबी के कार्यों की गुणवत्ता की पोल बरसात ने खोल दी है। बारिश के कारण दुधोली के पास सड़क की दीवार धंस गई है। जिससे दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है। बताया गया है कि वर्षों पूर्व बनी इस दीवार को सही होने के बावजूद पूर्व में विभाग ने नए सिरे से बना दी, उस वक्त क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध किया था, अब दीवार धंस चुकी है, जिस कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
द्वाराहाट-दूनागिरि मोटर मार्ग में कई स्थानों पर संवेदनशील है। इन स्थानों पर क्षेत्रवासी लंबे समय से पेराफिट और स्टील गार्डर लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी। लेकिन वर्षों पूर्व बनी दीवार को नए सिरे से बना दिया गया, जबकि दीवार पूरी तरह से सुरक्षित थी, क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग ने बजट बढ़ाने के चक्कर में पुरानी दीवार गिराकर नए सिरे से बना दी।
अब नई बनी दीवार बरसात तक नहीं झेल पा रही है। इधर स्थानीय लोगों ने बैठक कर 15 दिनों के भीतर दीवार ठीक करने, स्टील गार्डर लगाने की मांग की है, ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर कई बार वाहन दुर्घटनाएं तक हो चुकी हैं। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट, प्रधान जोगा राम, त्रिभुवन तिवारी, मोहन सिंह, खीम सिंह, जीवन सिंह, प्रेम सिंह, शेर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।