{"_id":"01b561291d163722543aa7a406887ead","slug":"rain-has-caused-havoc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने मचाई तबाही
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात भारी बारिश के कारण दूनागिरि और बिंता क्षेत्र में व्यापक तबाही हुई है। भारी भू स्खलन के कारण जहां संपर्क मार्गों और मोटर मार्गों में मलबा भर गया। वहीं संपर्क मार्ग बंद होने से 14 सौ लीटर दूध की सप्लाई भी बाधित रही। हालांकि बाद में दूसरे वाहनों से दूध पहुंचाया गया।
विज्ञापन
कई ग्रामीणों के मकानों में दरारें हैं, पांच नाली कृषि भूमि रौखड़ में तब्दील हो गई। स्थानीय नागरिकों ने इसके लिए एडीबी को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि दूनागिरि-बिंता मोटर मोटर में जेसीबी के माध्यम से पहाड़ काटे गए हैं। इसी मलबे के कारण सड़कें बंद हो गई है। हालांकि सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
दूनागिरि क्षेत्र के अंतर्गत रतखाल, टोडरा, नायल, दुधोली, सुरना ग्राम में पांच दुग्ध डेयरियां हैं। यहां से प्रतिदिन क्षेत्र में 14 सौ लीटर दूध की आपूर्ति होती है। मोटर मार्ग मलबे से पट जाने के कारण दूध की सप्लाई बाधित हो गई। हालांकि दूसरे वाहनों में बमुश्किल दूध पहुंचाया गया। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि 45 सालों से मोटर मार्ग पहली बार एडीबी के गलत कार्यों के चलते बंद हुए हैं।
विज्ञापन
कलमठ का काम पूरा नहीं हैं। पहाड़ कटने से सारा मलबा मोटर मार्गों पर फैल गया है। मोटर मार्ग बंद होने से दोनों तरफ से वाहनों का लंबा जाम लग गया। हालांकि प्रशासन ने दोपहर बाद संपर्क मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई हैं।
दिल्ली का पर्यटक दल भी फंसा
दिल्ली से पांडवखोली में महावतार बाबा के दर्शन करने जा रहे दिल्ली का पर्यटक दल भी मार्ग में फंस गया। जिस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बमुश्किल बच्चों को गोद में रखकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया।
इन लोगों का हुआ है नुकसान
शुक्रवार की रात भारी बारिश के कारण दूनागिरि के नायल में पूर्व प्रधान आनंद प्रकाश के मकान के चारों ओर के खेत रौखड़ में तब्दील हो गया। कांति राम, पुष्पा देवी, रतन सिंह, नंदन सिंह, कुंती देवी के खेतों में मलबा पट गया। टोडरा में भगवत सिंह, प्रेम सिंह के शौचालय टूट गए, आलू, मूली की फसल चौपट हो गई। रतखाल में लीलाधर तिवारी के मकान के चारों ओर भूस्खलन होने से मकान खतरे की जद में आ गया। खोलियाबांज में मंडी समिति के तहत चरी गांव को बनाई जा रही सड़क के कारण महेश पंत के मकान के पीछे मलबा भर गया। आलू की फसल चौपट, बिंता क्षेत्र में राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह के मकान की पीछे की दीवार टूटने से खतरा बना हुआ है। खुशाल सिंह का शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। हीरा सिंह के मकान की दीवार गिरने से मकान को खतरा पहुंचा। बिंता पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई। सिंचाई गूल का हेड टूटने से 100 मीटर नहर टूट गई।