फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   rain affects life of people

गरुड़ में दो मकान क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
rain affects life of people
डंगोली में टूटा मकान। - फोटो : GARUD
गरुड़(बागेश्वर) ।तहसील क्षेत्र में मंगलवार की रात मूसलाधार बारिश से हुई। बारिश के बीच दो आवासीय मकानों को क्षति पहुंची है। गोमती और सरयू नदी उफान पर है। मलबा आने के कारण गागरीगोल चनोली नरग्वाड़ी मोटर मार्ग बंद है।
विज्ञापन

सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से हंसी देवी पत्नी गोपाल गिरी निवासी डंगोली और मोहन सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम रिठाड़ के मकान को क्षति पहुंची है। क्षेत्रीय पटवारी प्रकाश सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौप दी है। तेेज बारिश होने से गरुड़ गंगा और गोमती नदी सोमवार के रात से उफान पर है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनता का कहना है कि प्रांतीय खंड लोनिवि द्वारा टीट बाजार, गागरीगोल, बैजनाथ की बंद नालियों की सफाई नहीं करने से कई दुकानों में बारिश का पानी भर गया। भकुनखोला निवासी बंसत नेगी, वन पंचायत संगठन के जिला महामंत्री नरेंद्र परिहार, गढ़खेत के निर्वतमान प्रधान भुवन चंद्र आर्या, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन ममगई, भगवत गिरी गोस्वामी, देवेंद्र गोस्वामी ने प्रांतीय खंड लोनिवि से बंद नालियों को शीघ्र खोलने की मांग की है। एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने क्षेत्र के सभी पटवारियों से मुख्यालय पर बने रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने ग्रामीणों से आपदा से हुई क्षति की सूचना तहसील मुख्यालय में बने आपदा कंट्रोल रुम में तत्काल देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed