{"_id":"5bdb4813bdec222f4e267628","slug":"raiding-the-storage-of-firecrackers-without-licensing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर लाइसेंस के पटाखों के भंडारण पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर लाइसेंस के पटाखों के भंडारण पर छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को पुलिस थाने में रखी बगैर लाइसेंस के अवैध पटाखों की पेटियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुधवार शाम और बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में कई व्यापारियों के गोदामों में छापेमारी करके लाखों रुपये के पटाखे और आतिशबाजी बरामद की। इस मामले में पांच व्यापारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की छापेमारी के चलते व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
इधर पुलिस को पता लगा है कि कई व्यापारियों ने बगैर लाइसेंस के गोदामों में रखे पटाखों को पुलिस के डर से गुप्त ठिकानों में पहुंचा दिए हैं। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को जाखनदेवी स्थित रंजन गुप्ता के गोदाम से बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से रखे दस पेटी पटाखे जब्त कर लिए। पुलिस ने अवैध भंडारण पर व्यापारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बुधवार रात भी पुलिस ने लोधिया स्थित में एक रेस्टोरेंट में बने गोदाम से 14 पेटियों में रखे पटाखे जब्त किए। इस दौरान पुलिस ने थपलिया निवासी पीडी जोशी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इससे पूर्व पुलिस ने बुधवार देर शाम सब्जी मंडी, चौक बाजार, धारानौला मार्ग के अलावा लोधिया में छापेमारी अभियान चलाया।
पुलिस ने सब्जी मंडी के पास सौरभ और किशन चंद्र की दो अलग-अलग दुकानों से बगैर लाइसेंस के तीन कट्टों में रखे पटाखे, चौक बाजार में राजीव अग्रवाल के गोदाम में रखे पांच पेटी पटाखे और आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया था। बगैर लाइसेंस के पटाखों का अवैध भंडारण करने पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के अनुसार देर रात सभी आरोपियों को थाने से जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियान में लाखों रुपये के पटाखे जब्त किए गए हैं। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा की निगरानी में चले पुलिस अभियान में एसएसआई नीरज भाकुनी के अलावा एसआई नवीन जोशी, गौरव जोशी, संतोष देवरानी, मनोहर सिंह, का. बालम सिंह, विक्रम सिंह के अलावा फायर कर्मचारी कुंवर सिंह, देवेंद्र गिरी शामिल थे। इधर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने पुलिस पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई नहीं रुकी तो व्यापारी बाजार बंद जैसे निर्णय लेने को बाध्य होंगे।