{"_id":"59401df4866419875d8b47a1","slug":"raid-led-by-sdm-on-fake-rice-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली चावल की आशंका पर एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली चावल की आशंका पर एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में नकली और सिंथेटिक चावल आने की आशंका के चलते एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को अल्मोड़ा बाजार में राशन की कई दुकानों में छापेमारी की और दो थोक व्यवसायियों की दुकानों से चावल के सैंपल लेकर रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिए हैं। एक दुकान में लाइसेंस नहीं होने के कारण चालान किया गया। नंदादेवी बाजार से अभियान की शुरुआत करते हुए जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने बड़े थोक व्यापारियों समेत राशन की आठ दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
टीम ने इस दौरान दुकानों से चावलों की पहचान भी की। खाद्य अधिकारी डॉ. अभय सिंह और अभिहीत अधिकारी एएस रावत ने इस दौरान दो दुकानों से 555 और सरबती चावल के नमूने लिए और जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला को भेज दिए हैं। एसडीएम विवेक राय के निर्देश पर टीम ने लाइसेंस नहीं होने पर राशन की एक दुकान का चालान भी किया। एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने राशन विक्रेताओं से पक्के बिल से राशन खरीदने और नकली और सिंथेटिक चावल को लेकर सचेत रहने के निर्देश दिए। इधर खाद्य अधिकारी डा. अभय सिंह ने बताया कि चावल को पानी में डालने पर नकली या सिंथेटिक चावल ऊपर आ जाता है और माचिस से आग लगाने पर सिंथेटिक चावल सिकुड़ जाता है। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि हल्द्वानी, काशीपुर में सिंथेटिक चावल आने की खबर के बाद यहां भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन