Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Quran will be read in 15 days in Taraweeh

तरावीह में 15 दिन में पढ़ा जाएगा कुरान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Quran will be read in 15 days in Taraweeh
अल्मोड़ा। अजमतों और रहमतों का महीना रमजान 14 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। कोरोना के खौफ के बीच इस साल अल्मोड़ा में पहली बार मात्र 15 दिनों की तरावीह में कुरान मुकम्मल किया जाएगा। जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में कोरोना संक्रमण को लेकर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना काल और लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में तरावीह का आयोजन नहीं हो सका था। लोगों ने घरों पर ही नमाज अदा कर रमजान के रोजे रखे। इस साल अनलॉक में मस्जिदों में नमाज और तरावीह के लिए छूट है, लेकिन अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर से लोगों में हड़कंप मचा है। ऐसे में नगर की मस्जिदों में मात्र 15 दिन की तरावीह में ही कुरान मुकम्मल करने का फैसला लिया गया। सामान्य स्थिति में अधिकतर मस्जिदों में तरावीह में 27वें दिन कुरान पूरा होता है लेकिन इस बार संक्रमण के तेजी से फैलने के चलते मस्जिद कमेटियों की ओर से बीते दिनों हुई बैठक में मात्र 15 दिनों की ही तरावीह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शहर इमाम मुफ्ती जुनैद उल कादरी ने बताया कि चांद दिखने के बाद 14 अप्रैल से रमजान की शुरुआत होगी। रमजान में तरावीह की बहुत बड़ी फजीलत है लेकिन कोरोना संक्रमण का भी खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए नगर की पांचों मस्जिदों में 15 दिनों में कुरान पूरा करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर हो सकता है कि दस दिनों में भी कुरान मुकम्मल हो। शहर इमाम ने सभी नमाजियों से अपील की है कि अपने साथ मास्क और सैनिटाइजर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed