{"_id":"2d0d5d61d79095ce0ba54306fdd00943","slug":"question-of-cutting-pregnant-goat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाभिन बकरी काटने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाभिन बकरी काटने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
मीट मार्केट में गाभिन बकरियों को काटने से भड़के लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया और मीट मार्केट के सामने जाम लगा दिया। लोगों का विरोध देखकर दुकानदार वहां से खिसक गए। एसडीएम फींचाराम चौहान ने मौके पर पहुंचकर मार्केट की सभी 20 दुकानों को सील कर दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह कांडा रोड स्थित नगर पालिका की मीट मार्केट के समीप पिट और सड़क के किनारे बकरियों के भ्रूण पडे़ मिले। इससे लोगों में रोष फैल गया। टैक्सी चालकों और व्यापारियों सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोेगों का गुस्सा देखकर मीट दुकानदार वहां से चुपचाप खिसक गए। बकरियों के भ्रूण मिलने की खबर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, कोतवाल हरक सिंह फिरमाल मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर लोग नहीं माने। इसके बाद एसडीएम फींचा राम चौहान और तहसीलदार पदम सिंह माहरा मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना था कि मीट मार्केट में गाभिन बकरियों का मीट बेचा जा रहा है। प्रशासन मूकदर्शक बना है।
विज्ञापन
एसडीएम ने मौके पर ही सभी 20 मीट की दुकानों को सील कर दिया। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को दोषी दुकानदारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही लोग शांत हुए। विरोध करने वालों में टैक्सी यूनियन के कुुंदन कनवाल, विहिप के जिलाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा, सनातन यूथ क्लब के अंकुर उपाध्याय, हेम तिवारी, निर्मल पंत, दिनेश मेहता आदि शामिल थे।
विज्ञापन