फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Punishment fell on four teachers of Navodaya Vidyalaya Chaunliya almora

Uttarakhand News: नवोदय विद्यालय चौनलिया के चार शिक्षकों पर गिरी गाज, दूसरे स्कूलों में भेजे गए चारों अध्यापक

Fri, 13 Dec 2024 01:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:19 PM IST
सार

नवोदय विद्यालय चौनलिया में चार माह पूर्व हुई मारपीट के मामले में अनुशासनहीनता के दायरे में आए शिक्षकों पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई कर उन्हें विद्यालय से हटा दिया है। इन शिक्षकों को उनके मूल तैनाती वाले स्कूलों में भेजा गया है।

विज्ञापन
Punishment fell on four teachers of Navodaya Vidyalaya Chaunliya almora
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 

विज्ञापन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में चार माह पूर्व हुई मारपीट के मामले में अनुशासनहीनता के दायरे में आए शिक्षकों पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई कर उन्हें विद्यालय से हटा दिया है। इन शिक्षकों को उनके मूल तैनाती वाले स्कूलों में भेजा गया है जबकि उनके स्थान पर नई प्रक्रिया अपनाते हुए नए शिक्षकों का चयन कर दिया गया है। इन्हें जल्दी ही तैनाती दी जाएगी।

जुलाई में राजीव गांधी नवोदय आवासीय विद्यालय चौनलिया में कुछ छात्रों में मारपीट हो गई थी। इसके बाद ये आरोप लगे थे कि बाहर से घुस आए कुछ छात्रों और अन्य लोगों ने विद्यालय में घुसकर यहां के छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की थी। पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा था।मामले में विभागीय और प्रशासनिक स्तर पर कराई गई जांच में यह तथ्य भी सामने आए थे कि विद्यालय में तैनात कुछ शिक्षकों की भूमिका अनुशासन को कायम करने के बजाय खुद अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने की पाई गई थी।

विज्ञापन

एक शिक्षक पर तो मारपीट के दौरान खुद वीडियो बनाने का भी आरोप लगा था। तत्कालीन डीएम विनीत तोमर की ओर से प्रशासनिक स्तर पर जांच बैठाई गई थी जबकि बीईओ डाॅ. रवि मेहता ने भी मामले की जांच की थी। जांच के दायरे में आए चार शिक्षकों के विरुद्ध साक्ष्य मिलने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की संंस्तुति की गई थी। इस जांच की रिपोर्ट काफी समय तक सीईओ के कार्यालय में भी निरीक्षण के लिए रखी गई।जांच के दायरे में आए चारों शिक्षकों को इस विद्यालय से स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया के अनुशासनहीनता वाले मामले में मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर जांच के दायरे में आए चारों शिक्षकों का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर नई तैनाती की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

- अत्रेश सयाना, प्रभारी सीईओ, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed