फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pul Making in garur

मजकोट के ग्रामीणों ने आवागमन के लिए गोमती नदी में श्रमदान कर बनाया कच्चा पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pul Making in garur
विकास खंड गरुड़ के मजकोट के ग्रामीण गोमती नदी में आवागमन के लिए चीड़ के पेड़ों से कच्चा रास्ता बन? - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती घाटी में मजकोट के ग्रामीणों ने गोमती नदी पर पुल निर्माण की मांग की है लेकिन वर्षों पुरानी इस मांग को शासन, प्रशासन पूरा नहीं कर सका। इसलिए ग्रामीणों ने श्रमदान कर गोमती नदी पार करने के लिए चीड़ के पेड़ों की मदद से लकड़ी का कच्चा पुल बनाया। इससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। मजकोट के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन पुरी का कहना है कि पुलिया न होने से ग्रामीणों को बरसात में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद शासन, प्रशासन ने ग्रामीणों की जायज मांग को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए ग्रामीणों ने आजकल चीड़ के पेड़ों की मदद से गोमती नदी में लकड़ी का अस्थायी पुल बना दिया है। कच्चे पुल के निर्माण के बाद ग्रामीणों को नदी आरपार करने में राहत मिली है। लकड़ी का पुल बनाने में आनंद पुरी, दिगपाल पुरी, कुंदन पुरी, मान गिरी, खिलाफ गिरी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed