{"_id":"570d50a94f1c1b87114a6ba2","slug":"puja-on-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन के नवरात्र पर मां कात्यायनी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन के नवरात्र पर मां कात्यायनी की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट/ कांडा/दुग नाकुरी/ कौसानी। छठे दिन के नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूरे विधि-विधान से पूजा, अर्चना की। कई जगह आयोजित भागवत पुराणों की कथा सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में दिनभर दुर्गा सप्तशती के पाठ हो रहे हैं। कांडा पड़ाव के शीतला देवी के मंदिर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लग रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार प्रात: नगर के भीलेश्वर पर्वत स्थित मां चंडिका, सरयू, गोमती के पावन संगम स्थित भगवान बागनाथ, काल भैरवनाथ, बाणेश्वर भगवान, उल्का मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नुुमाइशखेत स्थित स्वराज भवन मेें श्री राम महोत्सव कमेटी की ओर से आयोजित राम महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
कपकोट ब्लॉक के श्री श्री 1008 नौलिंग देव, पनौरा की ईश्वरी भगवती, लक्ष्मी, सरस्वती के मंदिर, बदियाकोट, पोथिंग गांव में भगवती, सूपी के चिल्ठा, सनेती की नंदा माई, भराड़ी के बाराही देवी, असों के गोलज्यू के मंदिर में पूजार्थियों का तांता लगा है।
विज्ञापन
नगर पंचायत कपकोट के हिचौड़ी गांव में देवी भागवत कथा का वाचन पंडित जर्नाजन जोशी कर रहे हैं। कौसानी के भगवती, दुुर्गा, काली मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज कांडा, पुरानी आईटीआई के पास शीतला देवी के मंदिर में देवी भागवत, शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। स्वामी सर्वेश्वर गिरी, कृष्ण मोहन कांडपाल के निर्देशन में आचार्य डॉ. भुवन भाष्कर शतचंडी महायज्ञ करा रहे हैं जबकि भागवत कथा का वाचन पंडित मनोज पांडे कर रहे हैं।
पड़ाव स्थित कालिका माता के मंदिर में पुजारी बंशीधर कांडपाल ने प्रसाद बांटा। आदिशक्ति भद्रकाली मैय्या के मंदिर में पूजार्थियों का सुबह से ही तांता लगा रहा। करेड़िया गांव में श्रीमद् भागवत पुराण कथा सुनने तमाम लोग पहुंच रहे हैं। कथावाचक पंडित विनोद जोशी भगवान विष्णु ही सृष्टि के कर्ता-हर्ता हैं। सत्संग से ज्ञान बढ़ता है। कर्मयोगी व्यक्ति हर क्षेत्र में आगे रहता है।