फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Puja in Katarmal Temple

सूर्य पर्व पर सूर्य मंदिर कटारमल में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Puja in Katarmal Temple
अल्मोड़ा के कटारमल स्थित सूर्य मंदिर में हुए हवन में आहुतियां देते यजमान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पौष माह के अंतिम रविवार को सूर्य पर्व पर सूर्य मंदिर कटारमल में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान हुए। सूर्य पर्व पर भगवान सूर्य के साथ ही नौ ग्रहों की पूजा की गई। रविवार को प्रात: से ही मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

सूर्य पर्व पर सूर्य मंदिर कटारमल में नौ ग्रहों के साथ ही भगवान सूर्य की पूजा की गई। इस मौके पर हुए हवन में आहुतियां देकर जन कल्याण की कामना की गई। मान्यता है कि सूर्य पर्व पर मंदिर में पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम चलता रहा। आसपास के गांवों के अलावा बाहरी जिलों से भी काफी संख्या में लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। कटारमल के प्रधान बलवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि सूर्य पर्व पर मंदिर में हर साल परंपरानुसार भंडारा होता था। कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार भंडारा नहीं किया गया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सिर्फ प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर में करीब आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed