फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Public upset by BJP government policies: Kunjwal

भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनता परेशान: कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Public upset by BJP government policies: Kunjwal
अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने रविवार को धौलादेवी विकासखंड के ग्राम पंचायत नौगांव बुधमन्या में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों को सस्ता राशन देेने की योजना शुरू की थी, लेकिन भाजपा सरकार सस्ता राशन देने की योजना को समाप्त करने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन

कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनता परेशान है। युवा वर्ग को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े-बड़े सार्वजनिक संस्थानों को निजी हाथों में सौंपकर रोजगार समाप्त करने पर तुली हुई है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों के पोलिंग बूथों में बूथ कमेटियां गठित करने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर नौगांव के रमेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुंदर सिंह, पूरन बिष्ट, प्रेम सिंह, कुंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, भीम सिंह , राजेंद्र सिंह, राजेंद्र राम, जोगा राम, दीवानी राम, भुवन चंद्र, हेमराज सिंह, भूपाल राम, सूरज सिंह समेत तीन दर्जन लोग कांग्रेस में शामिल हुए। कुंजवाल ने नौगांव में जय सैम राजा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कमला देवी को उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना की ओर से 30 हजार धनराशि का चेक भी प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रधान जानकी रौतेला, निरंजन शर्मा, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र सिंह बनौला, जिला सचिव वीके पांडे, पूरन पाटनी, देवकीनंदन जोशी, राजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, भीम सिंह रौतेला, शिवराज रौतेला, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed