फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Public participation can reduce incidents of forest fire.

Almora News: जन सहभागिता से वनाग्नि की घटनाओं में आ सकती है कमी

Sat, 24 Feb 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 24 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Public participation can reduce incidents of forest fire.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के उरोली, कारखेत गांव में वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर गोष्ठी की। इस दौरान विभागीय कर्मियों ने ग्रामीणों को आग से जंगल को बचाने के प्रति जागरूक किया। वन विभाग के अनुभाग अधिकारी त्रिभुवन उपाध्याय ने कहा कि जंगल में आग लगने से पर्यावरण असंतुलन के साथ वन्य जीवों को नुकसान पहुंचता है। जन सहभागिता से ही जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से जंगल में आग लगने की घटनाओं की समय रहते सूचना देने की अपील की। इस दौरान वन दरोगा विनोद कुमार, बीट अधिकारी अमर सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान विनीता बोरा, सरपंच पूरन सिंह बोहरा, मनीषा देवी, ममता देवी, पुष्पा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed