फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Public hassle by not having bus for district headquarters

जिला मुख्यालय के लिए बस नहीं होने से जनता परेशान

Fri, 07 Dec 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 07 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Public hassle by not having bus for district headquarters
तहसीलदार को ज्ञापन देते सल्ट विकासखंड के व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला
 सल्ट विकासखंड के व्यवसायियों ने मौलेखाल से जिला मुख्यालय अल्मोड़ा तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संचालित करने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में तहसीलदार सतीश चंद्र बर्थवाल के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा है कि सल्ट विकासखंड से जिला मुख्यालय अल्मोड़ा की दूरी 250 किमी है। यहां से जिला मुख्यालय के लिए परिवहन निगम की कोई भी बस संचालित नहीं होती है। एक मात्र केमू की बस चलती है। यह बस भी कभी-कभी आती है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को टैक्सियों में मंहगा किराया अथवा टैक्सी बुक कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इस कारण जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने सल्ट विकासखंड मुख्यालय से भिकियासैंण, भतरौजखान, रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा तक परिवहन निगम की बस संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विक्रम बिष्ट, विरेंद्र सिंह, महेंद्र राणा, दिगंबर नैलवाल, श्याम सिंह, महिपाल सिंह, हरीश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दीपक शर्मा, मोहनी देवी, सरूली देवी, गिरीश चंद्र, कैलाश सेन, श्याम लाल, भरत सिंह, महेंद्र पाल, भीम सिंह, गोविंद सिंह, चंदन सिंह आदि शामिल हैं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed