फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Public appeal in support of permanent capital Gairsain

Almora News: स्थायी राजधानी गैरसैंण के समर्थन में जन आह्वान

Wed, 24 Dec 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 24 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Public appeal in support of permanent capital Gairsain
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग के लिए बैठक आयोजित की गई। पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि क्षेत्रवासी आज (बृहस्पतिवार) को स्थायी राजधानी मांग को लेकर रामगंगा आरती घाट पर जनसभा करेंगे। इसके बाद महारैली का आयोजन करेंगे। उन्होंने लोगों से महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि स्थायी राजधानी गैरसैंण को देहरादून से ही संचालन किया जा रहा है। राजधानी गैरसैंण लाखों-करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने इस पूरे खर्च की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने से पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम में आंदोलन के समर्थन में पूर्व सैनिक भुवन कठैत, भगवत सिंह मेहरा, वरुण चंदोला, कुलदीप अग्रवाल, रोहिण बक, अनिल बहुगुणा, अजय नोटियाल, शिव वर्धन, प्रेमलता दीदी, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता भुवन, राज्य आंदोलनकारी कांता रावत, गोपाल सिंह, भाकुनी देवी, लता देवी, पूर्व सैनिक मुकेश पांडे, पार्थ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed