फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   pt. dindayal upadhyay anniversary celeberated

जयंती पर जनसंघ के संस्थापक को किया याद

Tue, 25 Sep 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 25 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
pt. dindayal upadhyay anniversary celeberated
अल्मोड़ा में जनसंघ संस्थापक पं. दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा पांडेखोला स्थित दीनदयाल पार्क में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने पार्क में स्वच्छता अभियान भी चलाया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने पं. उपाध्याय को एकात्म मानववाद, अंत्योदय का प्रणेता, महान विचारक और प्रखर राष्ट्रवादी बताया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जगदीश चौहान, गिरीश खोलिया जिला महामंत्री अमित साह मोनू, उपाध्यक्ष सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, अशोक कनवाल, अनुज जोशी, अभय कुमार, जितेंद्र बंगारी, आशीष कुमार, रोहित साह, अमित बिष्ट आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। इस अवसर पर गिरिजा पाठक, महेश जोशी, हरीश मेहता, राजेश लोहनी, विनोद जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा धौलादेवी मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुरुड़ाबांज में कार्यक्रम आयोजित किया। गोलू देवता, भगवती मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, प्रताप गैड़ा, सुभाष पांडे, गोधन सिंह, अंबादत्त पांडे, लछम सिंह, केशर सिंह, बलवंत गैड़ा, जीवन सिंह, हरीश नाथ, डीके जोशी आदि थे। 


उधर भाजपाइयों ने सोमेश्वर में भी पं. दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, भुवन जोशी, देवेंद्र दोसाद, माधो सिंह, प्रकाश भंडारी, गोपाल राणा, उमेश मेहरा, चंदन बोरा, दलीप रौतेला आदि ने भाग लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed