फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Provide the benefits of government schemes to the people: Tamta

सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : टम्टा

Sun, 10 Mar 2019 12:15 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 10 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Provide the benefits of government schemes to the people: Tamta
भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। कार्यकर्ता इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। टम्टा भारतीय जनता पार्टी के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गुरुड़ाबांज में आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि योजना समेत कई योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बाद में उन्होंने 30 उज्ज्वला गैस कनेक्शन भी पात्रों को वितरित किए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाएं। शीघ्र ही लोकसभा चुनाव भी होने हैं। कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए जीजान से जुटें और केंद्र में पुन: भाजपा को सत्तारूढ़ करने के लिए कार्य करें। सम्मेलन में धौलादेवी मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, लमगड़ा मंडल अध्यक्ष हरीश कपकोटी, प्रभारी ऋषि कंडवाल, मंडल प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप जीना, महामंत्री भुवन तिवारी, कुंदन नगरकोटी, मदन रावत आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, बलवंत गैड़ा, गोधन सिंह भैसोड़ा, मनोज पांडे, सुमित पांडे, दीवान राम कोहली, त्रिलोक रावत, हरीश बोरा, बीडीसी सदस्य धन सिंह बिष्ट, हरीश प्रसाद, भूपाल प्रसाद, गोपाल सिंह, डीके जोशी, महेश सनवाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन आज
अल्मोडा। भाजपा के अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र का त्रिशक्ति सम्मेलन रविवार 10 मार्च को बाड़ीबगीचा में होगा। जिला महामंत्री रवि रौतेला ने बताया कि सम्मेलन दोपहर 12 बजे शुरू होगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान भी भागदारी करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed