फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protests taken by villagers against Nagar Panchayat

नगर पंचायत के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला जुलूस

Wed, 05 Dec 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 05 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Protests taken by villagers against Nagar Panchayat
भतरौंजखान में जुलूस निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 भतरौंजखान को नगर पंचायत का दर्जा देने के खिलाफ लोग विरोध पर उतर आए हैं। बुधवार को ग्राम सभा भतरौंज और ग्रामसभा दन्पौ के ग्रामीणों ने नगर में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और नगर पंचायत के गठन का विरोध किया। जुलूस में अधिकांश महिलाएं शामिल थीं।  

विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जनभावनाओं को दरकिनार कर जबरन नगर पंचायत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं भतरौंज ग्राम सभा के निवासियों ने कहा कि वह नैनीताल जिले से अपना अस्तित्व मिटा कर किसी भी कीमत पर नगर पंचायत में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की 80 प्रतिशत से अधिक जनता खेती  और मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही है। ऐसे में लोग नगर पंचायत में शामिल होने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले के गांव को अल्मोड़ा में शामिल किया जाना भी उचित नहीं है। भतरौंज और दन्पो के ग्राम प्रधानों ने भी एकमत होकर नगर पंचायत में शामिल होने का विरोध किया और व्यापक आंदोलन की धमकी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed